भाजयुमो ने नवनयुक्त महापौर रवि कांत शर्मा को दी बधाई

भाजयुमो ने नवनयुक्त महापौर रवि कांत शर्मा को दी बधाई

The Voice of Canada/Chandigarh News:

चंडीगढ़, 9 जनवरी 2021: भाजयुमो चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम के नवनियुक्त महापौर रवि कांत शर्मा को उनके नगर निगम सेक्टर-17 स्थित कार्यालय पहुँच कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा ने कहा कि रवि कांत शर्मा पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने संगठन में विभिन्न-विभिन्न दायित्वों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है और अब उनकी इसी क्षमता को देखकर पार्टी ने उन्हें शहर के प्रथम नागरिक बनने का सौभाग्य दिया है। उन्होंने आशा जताई कि रवि कांत शर्मा के नेतृत्व में चंडीगढ़ का चहुँमुखी विकास होगा और बची हुई समस्याओं का भी जल्द समाधान निकलेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव अमित राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव शर्मा, महकवीर संधु, वरिंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश झा, जसमनप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव शशांक दुबे, ज़िला अध्यक्ष पंकज रावत, दीपक माधव व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get Social With Us
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

Leave a Reply

Close Menu